मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गई पदयात्रा एवं साइकिल रैली
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी(गढ़वा) : मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर मतदान केंद्र संख्या 05,06,07 के बीएलओ द्वारा 10 नवंबर गुरुवार को पंचायत क्षेत्र में पदयात्रा और साइकिल रैली निकाली गई। पदयात्रा को प्रधानाध्यापक गोविंद उराँव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।पदयात्रा एवं साइकिल रैली पूरे पंचायत क्षेत्र में घूमकर मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया। पदयात्रा एवं साइकिल रैली में उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुंडी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर बीएलओ श्यामराज गुप्ता,कुंज बिहारी यादव,सुनीता देवी,शिक्षक नवलेश सिंह आदि उपस्थित थे।प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश महतो ने कहा की पदयात्रा और साइकिल रैली निकालने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ना एवं मतदान के प्रति जागरूक करना है।09 नवंबर से प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसमे 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवा वर्ग बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूचि में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं।साथ ही प्रपत्र सात से नाम विलोपन प्रपत्र 8 से नाम,आयु,स्थान,रिस्तेदार,फ़ोटो आदि में सुधार करा सकते हैं।साथ ही प्रपत्र 6बी से मतदाता अपने वोटर कार्ड में आधार एवं मोबाइल नंबर लिंक करा सकते हैं।इसके लिए मतदान केंद्रों पर आगामी 12 नवम्बर शनिवार 13 नवंबर रविवार तथा 19 नवम्बर शनिवार 20 नवम्बर रविवार को विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।उक्त तिथि को बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर कार्य करेंगे।जिसमे मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर सभी तरह के कार्य करा सकते हैं।मतदाता स्वयं भी वोटर हेल्पलाइन से भी मतदाता सूची में नाम जोड़ना सुधार आदि कार्य कर सकते हैं।बिशेष कैम्प के दिन बीएलओ सुपरवाइजर को अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।मौके पर जीपीएस उमेश कुमार प्रतिनियोजित शिक्षक अरविंद कुमार गुप्ता उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
राजी में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर राजी में भव्य कार्यक्रम...
अम्बेडकर जयंती पर माल्यार्पण, सामाजिक एकता का दिया संदेश
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर खरौंधी प्रखंड के...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
कुपा पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर सुविधा
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): प्रखंड अंतर्गत कुपा पंचायत के ग्राम कुपा के दामर टोला...
चौरिया में करिअई बाबा का इतिहास
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी। खरौंधी प्रखंड मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर चौरिया गांव के...
Average Rating