अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट
रमना प्रखंड के भागोडीह पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री आवास योजना का 45 दिवसीय राजमिस्त्री का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआरडीए डारेक्टर दिनेश सुरीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी ललीत प्रसाद सिंह एवं मुखिया रीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में दिनेश सुरीन ने उपस्थित लोगों को पीएम आवास योजना के संबंध में विशेष जानकारी दी। वहीं पीपल ट्री वेंचर्स प्राईवेट लिमिटेड के अजय कुमार एवं प्रवीण कुमार द्वारा पीएम आवास योजना को 8 घंटे प्रतिदिन के हिसाब से 45 दिनों में आवास पूर्ण करने से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आवास निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही गई। मौके पर डीआरडीए के ज्ञानेश्वर शुक्ला, शैलेंद्र सिंह, स्वयं सेवक अनील कुमार, श्रवण कुमार यादव, भगवान यादव, मनोज पाल एवं सुमन सिंह सहित पीएं आवास के लाभुक उपस्थित थे।