नगर परिषद गढ़वा के द्वारा वार्ड नंबर 9 दीपवा मुहल्ला में जे पी एस स्कूल से लेकर रण बहादुर सिंह जी के खटाल मार्ग होते हुए रामजी प्रसाद के घर से लेकर सरस्वती नदी तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास नगर परिषद के अध्यक्ष पिंकी केसरी एवं वार्ड पार्षद कमला देवी ने विशेष पूजा अर्चना कर नारियल फोड़कर किया। इस योजना की। इसकी प्रकल्लित राशि 1199511/ रुपया है। यहां की सभी नागरिकों की बहुत दिनों से मांग थी इस कच्ची सड़क को पक्की करण करना लेकिन क्रोना काल में सारा काम रुक गई थी उसके बाद नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केसरी ने इस योजना को बोर्ड में स्वीकृत कर टेंडर करने का काम किया।और जनता की मांग को पूर्ण की इस विषय पर सभी नागरिकों ने पिंकी केसरी को धन्यवाद एवं साधुवाद दिया। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी वार्ड प्रतिनिधि प्रतिनिधि बंधु राम इस वार्ड के सभी सम्मानित जनता उपस्थित थे।