1 0
Share
Read Time:2 Minute, 17 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट


खरौंधी (गढ़वा): मंगलवार को भाजपा मंडल इकाई ने प्रखंड कार्यालय पर भगवान बिरसा मुंडा का जयंती धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया।वही विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास ने कहा मुंडा जनजाति के गरीब परिवार में भगवान बिरसा मुंडा को 15 नवम्बर 1875 को झारखण्ड के खुटी जिले के उलीहातु गांव में हुआ था। भगवान बिरसा मुंडा ने 19वीं शताब्दी में आदिवासियों के हितों के लिए ब्रिटिश शासन से भी लोहा लिया था। तत्कालीन ब्रिटिश शासकों के उत्पीड़न और अन्याय को देखकर उन्होंने स्वदेशी मुंडाओं को संगठित करके मुंडा विद्रोह की शुरुआत किया था। आज उनके बताये हुये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। साथ ही बताया झराखण्ड राज्य को 15 नवम्बर 2000 को भगवान विरसा मुंडा के जन्म दिन के अवसर पर बिहार से अलग कर त्याग और बलिदान की तौफा दिया था। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष संध्याकार विश्वकर्मा, अजीत कुमार यादव, बुधनाथ गुप्ता, संतोष प्रजापति आदि लोग उपस्थित थे।


वही सुंडी पंचायत के परसवान में झामुमो के नेताओ तथा सरना समाज के लोगो ने सयुक्त रूप से भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाया। सभी ने भगवान बिरसा मुंडा के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। जिसमें जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान, उपप्रमुख देवदत प्रसाद आर्य, हिफाजत अंसारी, अभिजीत पासवान, सुदर्शन उरांव, संतोष कुमार सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

 278 total views,  3 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *