कार्यपालक पदाधिकारी ने बिरसा मुंडा के तस्वीर पर किया पुष्पांजलि अर्पित।

मंझियांव से संवाददाता अमित कुमार
मंझिआंव नगर पंचायत कार्यलय सभागार में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई जिसमें नगर पंचायत मंझिआंव के कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री निकिता बाला ,स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर संयुक्त रुप से माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। वही कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा बिरसा मुंडा एक युवा स्वतंत्रता सेनानी और एक आदिवासी नेता थे. उन्हें 19वीं सदी के अंत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ एक सशक्त विद्रोह के लिए याद किया जाता है, जिससे अंग्रजी हुकूमत खौफ खाती थी. बिहार और झारखंड के आदिवासी इलाकों में जन्मे और पले-बढ़े बिरसा मुंडा के राष्ट्रीय आंदोलन को याद करते हुए, वर्ष 2000 में उनकी जयंती पर झारखंड राज्य बनाया गया था।
वही स्वच्छता प्रभारी राकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिस प्रकार भगवान बिरसा मुंडा झारखंड प्रदेश के लिए कर्तव्य और निष्ठा के साथ सर्वस्व निछावर किया है जिनकी याद में 15 नवम्बर उनके जन्मदिवस पर झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया जाता है।
गौरतलब है कि नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को कार्यपालक पदाधिकारी सुश्री निकिता बाला के द्वारा
अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
जिसमें राकेश कुमार सिन्हा, वाहन चालक सत्येन्द्र कुमार, रंजीत कुमार, विकास पाण्डेय, विनय कुमार, सफाई कर्मचारी में बबलु, विजय, गोविन्दा, विकास, समुद्री देवी, चिंता कुंवर, हेवन्ती देवी,उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating