0 0
Read Time:3 Minute, 10 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट

खरौंधी(गढ़वा): शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समीप झारखंड सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भाजपा मंडल इकाई ने शुक्रवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसे पूर्व भाजपा नेताओ तथा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल किया। जुलूस खरौंधी बाजार से होकर प्रखंड कार्यालय पहुंचा था। इसमें कार्यक्रम प्रभारी उमेंद्र प्रसाद यादव ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार में प्रदेश की लाइन ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। झारखंड सरकार बलात्कारियों तथा भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल हो गया है। इनके शासनकाल में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ा है।

आज प्रदेश में हमारी बहन बेटीयां असुरक्षित है। आज लोगो को न्याय नहीं मिल रहा है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार जन विरोधी कार्य कर रही है। हेमंत सोरेन अपनी चुनावी वादों को पूरा नही कर पायी। इनके शासन काल में आमलोगों को थाना में झूठा केस में फसाया जा रहा है। झारखंड में बालू माफिया का चांदी ही चांदी है क्योंकि सरकार ऐसे लोगो को बढ़ावा दे रही है। क्षेत्र में प्रचुर मात्रा में बालू होने के बावजूद भी लोगो को आवास निर्माण में बालू नही मिल रहा है। प्रदेश में हर तरफ लूट ही लूट मचा हुआ है। इसके पश्चात भाजपा नेताओ तथा कार्यकर्ताओं ने बीडीओ गणेश महतो को राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। धरना प्रदर्शन का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री इग्नासियूस बाड़ा ने किया।

इस दौरान पार्टी के खरौंधी प्रभारी विनय कुमार चौबे, लक्ष्मण राम, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, जितेंद्र प्रसाद यादव, बसंत कुमार यादव, रामकृपाल द्विवेदी, अरुण कुमार सिंह, सुनील कुमार द्विवेदी, क्लामुद्दीन अंसारी, बुधनाथ गुप्ता, आनंद चौधरी, विकास कुमार सिंह, महिला मोर्चा से संगीता देवी, मंशा देवी, शिलवंती देवी, विनोद सिंह, धर्मेंद्र यादव, संजीत चंद्रवंशी, विवेकानंद यादव आदि दर्जनों भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *