बिशुनपुरा, प्रखंड स्तर पर खेलो झारखण्ड 2022 का किया गया सफल आयोजन।

बिशुनपुरा संवाददाता
सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय के राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुरा के मैदान में खेलो झारखण्ड 2022 के तहत् खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसकी शुरुवात बिशुनपुरा ब्लांक प्रमुख दीपा कुमारी ,अमहर पंचायत मुखिया ललित नारायण सिंह, बिशुनपुरा मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, अमहर पंचायत समिति सदस्य भरदूल चंद्रवंशी, बीपीएम सुदीप श्रीवास्तव, सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता, बीआरपी अनिल विश्वकर्मा, उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जहां बिशुनपुरा प्रखंड के उच्च विद्यालय सहित सभी विद्यालय के उत्कृष्ट छात्र- छात्राऐं शामिल हुए।
आपको बता दूं कि यह खेल प्रतियोगिता के तहत् बच्चों को लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले दौड़, गोला फेंक आदि खेलों का आयोजन किया जाना है, जिसमें यहां सिर्फ लंबी कूद (लंबी दौड़) का ही कार्यक्रम किया गया। वहीं यह कार्यक्रम 17 नवंबर और 18 नवंबर को करना सुनिश्चित किया जाना है। वहीं इस कार्यक्रम को लेकर सीआरपी महेंद्र प्रसाद गुप्ता के द्वारा बताया गया की ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली बच्चे बेहतर खेल के प्रदर्शन कर अपने प्रखंड एवं जिला का नाम रोशन कर सकते हैं ,बस बच्चों को थोड़ा प्रोत्साहन करने की जरूरत है । उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ लंबी कूद पर ही पुरस्कार वितरण कर समाप्ति किया जा रहा है, तथा प्रतियोगिता बिशुनपुरा प्रखंड में आज ही समाप्ति भी की जा रही है।
वहीं यह खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु शिक्षक रमेश कुमार ठाकुर के द्वारा रेफरी तथा अजय प्रसाद यादव के द्वारा संबोधन का कार्य बहुत ही सुसज्जित तरीके से किया गया।
वहीं इस कार्यक्रम में प्राचार्य अजीत कुमार पांडेय, प्राचार्य प्रवीण कुमार पांडेय, शिक्षक प्रमोद कुमार गुप्ता, एमडीएम ऑपरेटर अनीश कुमार, शिक्षक रूपेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating