लैंपस के अध्यक्ष का चुनाव हंगामा के कारण कर दिया गया रद्द
भंडरिया से सत्येंद्र कुमार केसरी की रिपोर्ट
भंडरिया में 17 नवंबर को आयोजित लैंपस के अध्यक्ष का चुनाव हंगामा के कारण रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी देते हुए भंडरिया लैंपस के निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि लैंपस के अध्यक्ष और सक्रिय सदस्य के लिए चुनाव हो रहा था। अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं के हंगामा के कारण चुनाव को स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दिया जाएगा । पुनः इस चुनाव के लिए अगली तिथि निर्धारित की जाएगी ।उन्होंने इससे संबंधित आदेश लैंपस कार्यालय के सूचना पट्ट में लगा दिया है। सूचना पट्ट में निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा स्पष्ट लिखा गया है कि विशेष आम सभा स्थल निर्वाचन 17 नवंबर 2022 को अपरिहार्य कारणों से निर्वाचन रद्द कर निर्वाचन स्थल विशेष आम सभा को स्थगित किया जाता है। उन्होंने अपना हस्ताक्षर युक्त आदेश सूचना पट पर लगा दिया है। इधर लैंपस के चुनाव लड़ रहे अभ्यर्थियों एवं मतदाताओं ने कहा कि चुनाव पदाधिकारी द्वारा चुनाव से संबंधित नियमावली के तौर-तरीके नहीं बताया गया। जिसके कारण कई वोटर अपना वोट देने से वंचित रह गए । वंचित लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों की हंगामा को देखते हुए चुनाव को स्थगित कर दिया गया है।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating