एम.के.डी.ए.वी के छात्रों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी,गरीबों के बीच बांटे गर्म कपड़े।

26 नवंबर 2022 को एम. के. डी. ए. वी पब्लिक स्कूल मेदिनीनगर के छात्रों ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नगर के गरीब एवं असहाय लोगों के बीच गर्म वस्त्रों का वितरण किया। इन कपड़ों को विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर जी.एन. खान के आह्वान पर विद्यालय के छात्रों एवं उनके अभिभावकों ने उम्मीद से बढ़कर दान दिया। आज विद्यालय के एन.सी.सी कैडेट्स एवं छात्रों ने नगर के स्टेशन रोड, छमूहान, हॉस्पिटल चौक, रेड़मा एवं चियाकी गांव का दौरा कर 1500 से ऊपर वस्त्रों का वितरण किया, जो हर आयु वर्ग के बच्चों एवं बुजुर्गों
के लिए उपयोगी थे ।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ जी.एन. खान ने कहा कि हम अपने विद्यालय में छात्रों को विषय ज्ञान के साथ मानवीय संवेदना का पाठ भी पढ़ाते हैं। जिसमें हमारे छात्र भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हैं । और उसी का उदाहरण है यह कार्यक्रम । प्राचार्य जी ने छात्रों एवं उनके अभिभावकों को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया कि, एक आग्रह पर अभिभावकों ने उनके मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया और इस सितम ढाती सर्दी में उन गरीबों को सहारा दिया । इस अवसर पर प्राचार्य महोदय के साथ शिक्षक
श्री राकेश कुमार, श्री टी.
मंडल एवं डॉ राजेंद्र राणा ने भी अपना योगदान दिया। प्राचार्य जी ने अपने शिक्षकों को भी बधाई दी।

More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
Average Rating