0 0
मुखिया प्रमिला देवी ने ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 33 Second




बिशुनपुरा संवादाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


विशुनपुरा पंचायत भवन में मुखिया प्रमिला देवी के द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। मौके पर उपस्थित मुखिया प्रमिला देवी ने कहां कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए बिशुनपुरा पंचायत में असहाय एवं गरीब तथा लाचार व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया, मुखिया ने बताया कि बिशुनपुरा पंचायत में कुल 15 वार्ड है जिसमें 195 कंबल का वितरण किया जाना है लेकिन आज शनिवार को सिर्फ 12 वार्ड से आए ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। शेष 3 वार्ड के ग्रामीण बच गए हैं, इनके बीच अगले दिन वितरण किया जाएगा।

बीडीसी प्रतिनिधि भुनेश्वर राम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे यही मेरी प्राथमिकता है। मौके पर पंचायत सेवक जगदीश राम, मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण यादव ,छुन्नु ठाकुर सहित पंचायत के सभी वार्ड सदस्य गण उपस्थित थे

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress