गौकशी के आरोपियों का अज्ञात लोगों ने जलाया दुकान।
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट
खरौंधी( गढ़वा ): थाना क्षेत्र के बाजार में स्थित दुकान को आग के हवाले करने का मामला सामने आया है।यह दुकान गौकशी के आरोपियों का है. बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने आरोपियों के मुर्गा दुकान में आग लगाई है. इससे दुकान जल कर राख हो गया।वहीं कई दुकान जलने से बचा।
आगे आपको इस संबंध में बताते चलें कि खरौंधी थाना क्षेत्र के चंदनी गांव में प्रतिबंधित पशु काटने के खिलाफ लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। घटना शनिवार रात हुई थी। रविवार सुबह क्षेत्र में इसकी सूचना आग की तरह फैल गई। विभिन्न गांवों और संगठनों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव किया। साथ ही एक आरोपी मनव्वर अंसारी की प्रखंड मुख्यालय स्थित दुकान भी तोड़ दी और बाजार भी बंद रखा। इधर, पुलिस ने प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में अबतक सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating