प्रखंड रंका स्थित खरडीहा पंचायत के सलेया ग्राम के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में नेहरू युवा केन्द्र के बैनर तले किया गया संविधान दिवस का आयोजन ।
संविधान दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग के सी आर पी संजय गुप्ता ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का संविधान हमारे देश की आत्मा है जिस में लिखी गई सभी बातों को हम समस्त भारतवासी आत्मसात करें यही समय की मांग है एवं सी आर पी के द्वारा सभी को संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिला कर देश प्रेम कि भावना को जागृत किया गया । कार्यक्रम में उपस्थित नेहरू युवा केंद्र के वर्तमान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मोहित कुमार चौधरी ने भी अपने विचारों को व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे देश का संविधान अतुलनीय एवं अकल्पनीय है जो समस्त भारतवासियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करती है । वहीं नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने भी अपने विचारों को छात्र छात्राओं के समक्ष साझा करते हुए कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था । जिसके उपलक्ष्य में 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है संविधान दिवस मनाने की शुरुआत 2015 में हुई थी ।इससे पहले इस दिन को विधि दिवस के रुप में मनाया जाता था । मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार पांडे ,शिक्षक त्रिलोकी प्रसाद , मोहन पाण्डेय ,छाया रानी हिमांशु, सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थें ।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating