गढ़वा में जिला परिवहन पदाधिकारी ने छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
उत्क्रमित हाई स्कूल टंडवा,रमना गढ़वा में जिला परिवहन पदाधिकारी , अनवर हुसैन के निर्देशानुसार , सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा ,REA विनय रंजन तिवारी के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

गढवा जिला अंतर्गत उत्क्रमित हाई स्कूल टंडवा, रमना, गढ़वा में जिला परिवहन पदाधिकारी अनवर हुसैन के निर्देशानुसार, सड़क सुरक्षा टीम के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान काफी संख्या में विद्यालय के छात्र तथा शिक्षक गण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीटबेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाए, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा, तथा अन्यl संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक के द्वारा जानकारी दी गई कि प्रति वर्ष देश में तथा राज्य में हजारों की संख्या में सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है इन सब को देखते हुए हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण हेतु सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यो, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें ।यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं किसी व्यक्ति विशेष कि नहीं होती सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है जिसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है , अतः इन सब को देखते हुए पड़ने पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लाई जा सकती हैं ।इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक संजय बैठा , REA विनय रंजन तिवारी एवम शिक्षकगण उपस्थित थे।

More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating