0 0
Read Time:3 Minute, 27 Second

गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के फुटपाथ दुकानदारों के लिए वर्ष 2023 में अच्छी खबर मिलने वाली है। इन्हें स्थाई दुकान देने को लेकर नगर परिषद ने शहर में वेंडिंग जोन का निर्माण कराने की योजना बनाई है। यह वेंडिंग जोन का निर्माण सदर अस्पताल के सामने निर्माणाधीन फुटबॉल स्टेडियम तथा बस स्टैंड,एंवम टंडवा पुल के बगल में टेम्पू स्टेण्ड के पास किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्ष पिंकी केशरी ने कहा कि वेंडिंग जोन का निर्माण नही होने के कारण शहर में जगह-जगह फुटपाथ दुकान लगाए जाने के कारण लोगों को प्रतिदिन जाम की समस्या झेलनी पड़ती है। तथा फुटपाथ की विक्रेताओ को भी परेशानी की सामना करना पड़ता है वेंडिंग जोन का निर्माण होने के बाद लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। वहीं फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले लोगों को एक स्थायी जगह मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के तहत 60 दुकान का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन बनने के बाद दुकान लेने के लिए लोगों को आवेदन देना होगा। फुटपाथ दुकानदार नगर परिषद में जरूरी कागजात के साथ अप्लाई कर करेंगे। जबकि लॉटरी के आधार पर दुकान आवंटित किए जाएंगे। इस वेंडिंग जोन में शौचलाय की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन की कल ही निविदा निकली जा चुकी है। उसके बाद गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में वेंडिंग जोन का निर्माण कार्य निविदा की प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंडिंग जोन के तहत बनने वाली दुकान का लाभ वैसे फुटपाथ दुकानदार को मिलेगा। जिनके पास भेंडर लाइसेंस नगर परिषद द्वारा बनाई गई है। ताकि दुकानदार वेंडिंग जोन के तहत बनने वाली दुकानों का लाभ ले सकें।
इस तरह से अगले बार सब्जी वाले दुकानदार भाई बंधुओं के लिए भी 40 से 50 दुकान नगर परिषद में वेंडिंग जोन की स्कीम के तहत यह दुकानें बनाने की योजना है जिसमें कि उन्हें सब्जी बेचने का स्टैंड से लेकर के नीचे सब्जी रखने का स्टॉक इस तरह का दुकान 6 फीट बाई 8 फीट का बनाने का योजना है ।
अध्यक्ष ने कहा कि नगर परिषद के द्वारा हर क्षेत्र में विकास के सोच विजन रखी गई है जिसे कि हर हाल में पूर्ण की जाएगी।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *