0 0
विकास कार्य को लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में खरौंधी प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक कि गई - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 6 Second

*विकास कार्य को लेकर डीडीसी की अध्यक्षता में खरौंधी प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक कि गई*

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल कि रिपोर्ट


खरौंधी( गढ़वा): प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को विकास कार्य को लेकर डीडीसी राजेश कुमार राय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन की गई। डीडीसी ने मनरेगा में कम मानव दिवस की उपलब्धियों पर संबंधित पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक को कड़ी फटकार लगाई डीडीसी ने सुखाड़ की स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में मनरेगा योजना तत्काल चालू करने के लिए बीडीओ गणेश महतो को निर्देशित किया है,ताकि श्रमिकों का पलायन रुक सके।


प्रखंड में लंबित प्रधानमंत्री आवास को जल्द से जल्द पूरा कराने का भी निर्देश दिए। संबंधित पंचायत सचिवों को कई आवश्यक निर्देश दिए।डीडीसी ने कहां की मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को भी जोड़ा जाए। शिक्षा विभाग से समीक्षा बैठक में सावित्री बाई फुले बालिका समृद्धि योजना में अधिक से अधिक लाभ दिलाने को लेकर निर्देशित किए एवं सुखाड़ योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों को भी लाभान्वित करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया।साथ ही कई विभागों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। वही “डीडीसी ने एक अनाथ बच्ची को कॉपी पेन एवं वस्त्र देकर पढ़ने की व्यवस्था के लिए भी बोलें” रानी कुमारी के मां पिताजी नहीं हैं एवं रानी कुमारी बोली की मैं पढ़ना चाहती हूं मुझे पढ़ाया जाए मौके पर बीडीओ गणेश महतो,जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान,प्रमुख आभा रानी,उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य,बिससूत्री अध्यक्ष राजेश रजक,मुखिया मंजू देवी,स्वेता देवी,मंशा देवी,प्रमोद राम,पूर्व मुखिया शिवकुमार प्रसाद यादव,बीडीसी विकास सिंह, कृष्णा राम,बीपीओ डिंपल गुप्ता, जेई वरुण कुमार,नीतीश कुमार,वसीम अकरम, अकाउंटेंट असनंदन राम सहित कई कर्मी एवं जनप्रतिनि उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress