अमहर खास के मुखिया ने नारियल फोड़कर किया पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बुधवार को अमहर खास पंचायत के मुखिया ललित नारायण सिंह उर्फ ददन सिंह ने चकचक मोड़ (टेम्पू स्टैंड )से राजकीय मध्य विद्यालय बिशुनपुरा तक बनने वाली पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया। मौके पर मुखिया ललित नारायण सिंह ने कहा कि अमहर पंचायत विगत 10 वर्षों से विकास का राह देख रहा था, जिसे पूरा करना मेरा सपना है । उन्होंने कहा कि पंचायत को हर क्षेत्र में आगे लेकर जाऊं यही मेरी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सड़क 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग दो लाख चालीस हजार रु की लागत से बनाया जा रहा है। जिसका लंबाई 182 फीट तथा चौड़ाई 10 फीट। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से गांव का विकास होता है। और छोटे-छोटे सड़क से ही शहर जुड़ता है ,और शहर से राजधानी।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को बारिस के दिनों में विद्यालय जाने में काफी परेशानी होती थी, लेकिन अब सड़क बन जाने से होने वाली परेशानी दूर हों जायेगी।
इस मौके पर भीम सिंह, विजय चौरसिया, दीपक जायसवाल, अनिल सिंह, बसंत बियार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating