प्रखंड संसाधन केंद्र रमना द्वारा मध्य विद्यालय सिलीदाग एक के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का किया गया आयोजन!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट -रमना
प्रखंड संसाधन केंद्र रमना द्वारा मध्य विद्यालय सिलीदाग एक के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड के मध्य व उच्च विद्यालय के बच्चों द्वारा विज्ञान से संबंधित माॅडल का प्रदर्शनी लगाया गया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, उच्च विद्यालय रमना, मध्य विद्यालय परसवान, चुंदी, रोहिला, भागोड़ीह, गम्हरिया, रमना, सिलीदाग एक एवं सिलीदाग दो आदि विद्यालय के बच्चों ने अपने अपने माॅडल को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी ललीत प्रसाद सिंह ने बच्चों द्वारा बनाई गई विज्ञान से संबंधित माॅडल का निरीक्षण कर माॅडल से संबंधित जानकारी बच्चों से ली। साथ ही बीडीओ द्वारा बच्चों द्वारा बनाई गई माॅडल की सराहना करते हुए उन्हें इसी तरह आगे बढ़ने का सलाह दिया गया। साथ ही उन्होंने ने बच्चों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों में कई तरह की प्रतिभा छिपी हुई है। आवश्यकता है उसे बाहर लाने की। उन्होंने कहा कि बच्चों को विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर बनाने के लिए कई विद्यालयों में लैब की स्थापना की गई है। साथ ही समय समय पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाता है। प्रदर्शनी में शामिल माॅडल में 6 से 8 वर्ग में मध्य विद्यालय रमना एवं 9 से 12 वर्ग में उच्च विद्यालय रमना को प्रथम पुरस्कार दिया गया। निर्णायक समिति में नंदकिशोर चौबे, धर्मेंद्र कुमार, मनु राम एवं सन्नाउल्लाह खां शामिल थे। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सुनीता कुजूर, प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गुप्ता, राकेश पांडेय, मनु राम, श्याम बिहारी द्विवेदी, मनोज देव, रामबचन विश्वकर्मा, गिरेंद्र सिंह, रंजन सिंह एवं कौशल सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating