प्रखण्ड स्तरीय तीन दिवसीय कार्यशाला का रंका में हुआ आयोजन
रंका अनुमंडल से आरती कुमारी की रिपोर्ट
*विकासोन्मुख योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना उद्देश्य है कार्यशाला :- कृति गुप्ता*
सबकी योजना सबका विकास जन योजना अभियान कार्यक्रम के तहत रंका प्रखंड के सभागार में ग्राम पंचायत सहज कर्ता दल का प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण 22 तारीख से लेकर 26 तारीख तक संचालित की जाएगी । प्रशिक्षण का उद्घाटन ग्रामीण विकास विभाग के 15वें वित आयोग के प्रखंड समन्वयक कृति गुप्ता बीपीएम जेएसएलपीएस के मनोज कुमार तिर्की एवं एसबीएम के प्रखंड कोऑर्डिनेटर रशीदा खातून के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रशिक्षण में प्रथम दिन गांव गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से आए हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। यह कार्यक्रम लगातार तीन दिनों तक इस प्रशिक्षण भवन में संचालित की जाएगी ।कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए पंचायती राज के समन्वयक कृति गुप्ता ने बताया कि प्रखंड स्तर पर संचालित किए जाने वाली सभी विकास उन्मुख योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यशाला का आयोजन किया गया है ।ताकि समय के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनमानस तक पहुंच सके। इस अवसर पर रंका प्रखण्ड के जल सहिया स्वास्थ्य सहिया प्रत्येक पंचायत के 2 वार्ड सदस्य स्वयं सहायता समूह की दो महिलाएं तथा मनरेगा के मेट और सचिव एवं रोजगार सेवक प्रतिभागी के रूप में उपस्थित देखे गए।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating