दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट
रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर हाथियों के आतंक से ग्रसित किसानों के मुआवजे की राशि और जान माल की सुरक्षा को लेकर बातचीत की ।
इस क्रम में मुखिया इजहार अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि वन प्रमंडल पदाधिकारी से बात सकारात्मक रही है ।उन्होंने ग्रामीणों को हाथियों के द्वारा नुकसान किए गए धान और मकई के खेत के मुआवजा देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जहां *एक एकड़ धान की खेती करने में किसानों को 30 से ₹40000 हजार रूपए लग जाते हैं ,वहां वन विभाग के द्वारा मात्र ₹20000 हजार रूपये देने के प्रावधान है। ऐसी स्थिति में किसानों को प्रत्येक वर्ष नुकसान होता रहा है ,लेकिन वन विभाग इसकी क्षतिपूर्ति कर पाने में अपने आप को अक्षम साबित हुई है ।
चुतरू,बान्दू,अनहर ,बाराडीह ,नगारी, दुधवल, जून ,मखातु गांगूडीह सहित दर्जन भर गांव के लोग हाथियों के आतंक से परेशान हैं।ग्रामीणों ने अपने मुखिया इजहार अंसारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था जिसके बाद मुखिया ने किसानों के मुआवजा राशि के लिए दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी से बात करने के लिए अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ गढ़वा गए हुए थे जहां पर दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जान माल के सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं पर मुखिया को आश्वस्त किया है कि लाइट ,टॉर्च और अन्य सामग्री वन विभाग के द्वारा किसानों को मुहैया कराई जाएगी।
रही बात मुआवजे की तो सरकारी प्रावधान के तहत किसानों को मुआवजा एक सप्ताह के अंदर देने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।
श्री अंसारी ने वन प्रमंडल पदाधिकारी से हाथियों के द्वारा किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर जो *चार लाख रुपए की राशि सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है उसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए देने की मांग की है । जबकि प्रति हेक्टेयर लगे जमीन में खेती बर्बाद होने पर₹50000 रूपए वन विभाग को देने के लिए आग्रह किया है।
इस अवसर पर रंका अनुमंडल के जाने-माने आदिवासी नेता नन्हेश्वर कोरवा, आदिवासी नेत्री कमला सिंह,लखन यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
सनशाइन पब्लिक स्कूल का पुनः शुरुआत कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका प्रखंड मुख्यालय स्थित गढ़ के पीछे कुर्मी मोहल्ला में किया गया सनशाइन पब्लिक...
Average Rating