0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second

भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा पर टिप्पणी छोड़कर खुद के गिरेबान में झांकना चाहीए। गढ़वा में पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर पेयजल मंत्री रहते हुए पेयजल समस्या दुर नहीं कर पाए। वहीं झामुमो के तथाकथित लोग विकास का झुठा ढिंढोरा पीट कर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं उन्होंने कहा कि झामुमो के पुर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर रांची में द फ्लोअप के कार्यक्रम में बोले की गढ़वा में खुब विकास हुआ लोगों को रोजगार मिला जो सीधे जनता को गुमराह किया जा रहा है पुर्व मंत्री के कार्यकाल में बाहर से मजदुर ठेकेदार आ कर काम करते थे। छोटा छोटा काम के लिए भी गढ़वा के लोगों को याचक बनकर खड़ा रहना पड़ता था गढ़वा के लोग को सब याद है। ‌उन्होने कहा कि पुर्व मंत्री के कार्यकाल में गढ़वा की जनता को प्रताड़ित किया गया है यह बात जनता भुली नहीं है। बल्कि पुर्व मंत्री अपने कार्यकाल में गढ़वा पलामु के लोकल लोगों को कर्मचारी भी नहीं रखे थे। पुर्व मंत्री के कार्यकाल में घंटाघर सहित अन्य कुछ सरकारी बिल्डिंग बना है जिसमें जनता को क्या लाभ हुआ। पेयजल मंत्री रहते हुए गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में भी लोगों को शुद्ध पेयजल तक नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि झामुमो के लोगों को भाजपा के आंतरिक सांगठनिक मामले को छोड़कर अपने कृत्यों को देखना चाहीए। झामुमो सरकार में जनता बालु पानी के लिए तरस रही है किसी विभाग में फंड नहीं है ठेकेदार का बाकी बकाया पैसा हेमंत सरकार नहीं दे पा रही है। वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन तक हेमंत सरकार देने में सक्षम नहीं है गढ़वा में जनता से लेकर  अधिकारी पदाधिकारी तक सरकार को ही कोसने में लगे हुए हैं। झामुमो के लोग भाजपा छोड़ खुद के अंदर झांके।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *