मानस मंदिर के संस्थापक प्रबंधक बाबा रामजी दास को दी गई श्रद्धांजलि

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित श्री सीताराम मानस मंदिर के संस्थापक प्रबंधक श्री श्री 108 बाबा रामजी दास के निधन पर मंदिर निर्माण समिति के तत्वावधान में शोकसभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बताया गया कि बाबा रामजी दास मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले अंतर्गत लखनपुर के निवासी थे। पिछले दिनों लखनपुर स्थित अपने आवास पर 88 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। बाबा रामजी दास का जीवन सादगी, भक्ति और समाजसेवा को समर्पित रहा। उनके योगदान को श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों ने अविस्मरणीय बताया।
शोकसभा में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता सहित मनोज कुमार सिंह, अशर्फी लाल चंद्रवंशी, दिनेश्वर सिंह, विपिन कुमार सिंह, रामकुमार चंद्रवंशी, ललित किशोर, श्याम किशोर गुप्ता, धनंजय प्रसाद गुप्ता, अमित कुमार, विद्यासागर सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश सिंह कुशवाहा, बाबुलाल साह, उपेंद्र कुमार, हीरामणि, कृष्ण प्रसाद गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। सभी ने बाबा रामजी दास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating