उपायुक्त के निर्देश पर गढ़वा जिला के मजदूर का कर्नाटक से लाया जाएगा शव!

मृत मजदूर का शव लाने हेतु मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, गढ़वा ने की पहल
गढ़वा जिला के स्वo अखिलेश राम पिता- प्रेमा राम, ग्राम व पंचायत- सोनडीहा, प्रखंड- सगमा, थाना- धुरकी के शव को कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिला के अंकोला से गृह जिला गढ़वा में लाने हेतु उप विकास आयुक्त -सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद, गढ़वा राजेश कुमार राय ने पहल की है। उप विकास आयुक्त, गढ़वा श्री राय के द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक मजदूर स्वo अखिलेश राम काम करने हेतु कर्नाटक राज्य के जिला उत्तर कन्नड़ में मजदूरी का काम करता था। कार्य करने के दौरान अचानक बेहोश हो गया, तदोपरांत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के भाई राजेंद्र राम द्वारा उपायुक्त को आवेदन के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि उनका भाई अखिलेश राम का मृत्यु कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिला में मजदूरी के दौरान हो गया है। मृतक एवं उनके पिता प्रेमा राम लकवा से पीड़ित हैं एवं गरीब व्यक्ति हैं, जिसके कारण मृतक का शव कर्नाटक से गढ़वा जिला लाने में असमर्थ है। उन्होंने मृतक का शव गृह जिला लाने हेतु आग्रह किया था। विदित हो कि मृतक व्यक्ति के शव को कर्नाटक राज्य के उत्तर कन्नड़ जिला से गढ़वा लाने वाले एजेंसी Hirdhi 24/7 Ambulance Hearse Van Hemant Malik के प्रतिनिधि द्वारा 38 हज़ार रुपये की मांग की गई थी, जिसे उप विकास आयुक्त -सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद गढ़वा राजेश कुमार राय द्वारा पहल करते हुए जिला परिषद के आकस्मिक कोष से एजेंसी को ₹38 हज़ार की स्वीकृति प्रदान करते हुए भुगतान किया गया, ताकि मृतक मजदूर का शव उसके गृह जिला लाया जा सके।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating