![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2022/12/FB_IMG_1672051438537.jpg)
भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष ग्राम विकास समिति झारखंड प्रदेश रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी एवं अंचल अमीन संघ के प्रदेश प्रतिनिधि कुंदन कुमार ठाकुर संयुक्त रूप से केतार चतुर्भुजी मां भगवती के पूजा अर्चना कर अपने पुत्र आदेल शिवा की जन्मदिन पर मां भगवती से आशीर्वाद प्राप्त किया। पूजा अर्चना में ग्राम विकास समिति के प्रतिनिधि मनोज कुमार चंद्रवंशी, कतार मानवाधिकार संगठन के अध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता अमीन प्रशिक्षण प्रभारी देव नारायण सिंह एवं अन्य सामाजिक संगठन के दर्जनों महिला पुरुष पूजा अर्चना कर पुत्र आदेल शिवा की उज्जवल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए मां भगवती से आशीर्वाद मांगे। पूजा अर्चना के पश्चात भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य सह अध्यक्ष ग्राम विकास समिति झारखंड प्रदेश के शर्मा रंजनी ने अपने पुत्र आदेल शिवा के हाथों मंदिर परिसर में असमर्थ व्यक्तियों को दान दिलाते हुए भविष्य में दान देने का आदत बनाने की ओर प्रेरित की। एवं क्षेत्र के सुख शांति समृद्धि के साथ-साथ अपने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए माता रानी से आशीर्वाद प्राप्त कर माता रानी के मंदिर निर्माण कार्य हेतु अपने पुत्र के हाथ 50 ग्राम चांदी का नगद राशि मंदिर पुजारी को समर्पित किया गया। जन्मदिन पर पुत्र आदिल शिवा की उज्जवल भविष्य दिर्घाआयु की प्रार्थना करते हुए पूजा में शामिल रूपा शर्मा, बसंती देवी, अरविंद ठाकुर, भोला चंद्रवंशी इत्यादि श्रद्धालु शामिल थे।
![](https://garhwadrishti.in/wp-content/uploads/2022/12/FB_IMG_1672051379253.jpg)
123 total views, 1 views today