0 0
Read Time:3 Minute, 5 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना प्रखंड कार्यालय के सभागार में सबकी योजना,सबका विकास अभियान 2023-24 को लेकर ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मंगलवार को किया गया।प्रशिक्षण शिविर मंगलवार से गुरुवार तक चलेगा। कार्यक्रम आयोजित किया गया शिविर का उद्घाटन जिला पंचायती राज पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सूरिन बीडीओ ललीत प्रसाद सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।मौके पर दिनेश प्रसाद सूरीन ने कहा कि देश के विकास मे ग्राम पंचायतो का विशेष है।योजनाओें के प्रभावी और कुशल कार्यान्वयन में ग्राम पंचायतो की भूमिका महत्वपूर्ण है।वित्तिय वर्ष 2023-24 के लिए सबकी योजना सबका विकास (जीपीडीपी) तैयार करने हेतु जन योजना अभियान चलाया गया। इसके तहत ग्रामसभा को सशक्त बनाने के लिए ग्रामसभा के जरिए ही योजनाओं के चयन की जानकारी दी जाएगी। पंचायत स्तर पर ग्रामसभा के माध्यम से योजनाओं का चयन किया जाना है। जिसमें मनरेगा, बाल विकास, पन्द्रहवें वित्त, विद्युत, स्वास्थ एवं शिक्षा के साथ 19 विभागों से पन्द्रहवें वित्त के लिए योजनाएं चयनित की जाएगी। साथ ही गांव-गांव में ग्रामसभा के माध्यम से मिशन अंत्योदय का सर्वे कर इसका ऑनलाइन डाटा अपलोड किया जाएगा।शिविर मे ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्य सभी पंचायत सचिव, दो वार्ड सदस्य(प्रति पंचायत) वी०पी०आर०पी० की दो सदस्य, स्वास्थ्य सहिया,जल सहिया,मनरेगा मेट प्रशिक्षित किये जायंगे जो ग्राम पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की वार्षिक कार्य योजना बनाने में सहयोग लिया जाएगा।शिविर मे उपस्थित सहजकर्ता दल के सदस्यों को मास्टर प्रशिक्षक सुरेंद्र कुमार दुबे ने विस्तृत जानकारी दिया।इस अवसर पर बीससूत्री उपाध्यक्ष मंसूर अंसारी,प्रधान सहायक सह नाजीर रामानुज शुक्ला,समन्यवक पंचायती राज विक्रांत कुमार,बीपीएम गिरिजेश शर्मा,सभी पंचायत सेवक व रोजगार सेवक मौजूद थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *