हुसौनाबाद ब्यापार मंडल में धान अधिप्राप्ति केंद्र का हुआ उद्घाटन
पलामू ज़िला ब्यूरो चीफ लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय के समीप मंगलवार को ब्यापार मंडल में संचालित धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह,बिधायक प्रतिनिधि अजित सिंह,उतरी जिला परिषद सदस्य एसपी मेहता उर्फ राजू मेहता, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी,बीस सूत्री अध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह,सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता,ब्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा बैठा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
। इस मौके पर उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि किसानों को उनके धान का उचित मूल्य मिल सके इसी उद्देश्य से केंद्र खोला गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष धान की फसल कम हुई है। जिन किसानों ने पूर्व में पंजीकरण कराया है वो सभी धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम से अपना धान बेच सकते है। जिन लोगों ने पंजीकरण नहीं कराया है वह प्रज्ञा केंद्र के माध्यम पंजीकरण कराकर धान अधिप्राप्ति केंद्र के माध्यम धान बेच सकते हैं।उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति केंद्र को दो हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है।साधारण धान की कीमत बोनस सहित 2050 रुपया व ग्रेड ए धान बोनस सहित 2070 रुपए क्यूंटक रखा गया है। उन्होंने कहा कि खरीद के लक्ष्य को बढ़ाने के लिए वह अधिकारियों से बात करेंगे।साथ ही उन्होंने खाद बीज समय पर उपलब्ध कराने की बात कही। मौके पर कृषि पदाधिकारी अविनाश सिंह, बिमलेश सिंह,सत्यनारायण सिंह,एटीएम सुशील कुमार मिश्रा, बैरिस्टर सिंह, रतन लाल, नितेश सिंह,बरुन सिंह, के अलावा बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
पलामू में कोयल नदी की तेज धार में फंसा बुजुर्ग
इधर, पलामू के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलहुआ गांव के समीप कोयल नदी के जलस्तर में अचानक वृद्धि हो...
अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज
परवेज़ आलम की रिपोर्ट आज पुरे देश मे अक़ीदत के साथ अदा की गई ईद उल फितर की नमाज और...
Average Rating