रंका में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय रसोईया सह सहायिका का प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण(पी.एम.पोषण) झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तहत रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय गैर आवासीय पुनशचर्या प्रशिक्षण(Refreshar Training) आयोजित की गई!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट
विभागीय निर्देश के आलोक दिनांक 30/12 /2022 दिन शुक्रवार को संकुल संसाधन केंद्र राजकीय बुनियादी विद्यालय रंका में संकुल स्तरीय एक दिवसीय गैर आवासीय रसोईया सह सहायिका का प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण(पी.एम.पोषण) झारखंड राज्य मध्यान भोजन प्राधिकरण स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार के तहत रसोईया सह सहायिका का एक दिवसीय गैर आवासीय पुनशचर्या प्रशिक्षण(Refreshar Training) आयोजित की गई! इस प्रशिक्षण का उद्घाटन संकुल साधन सेवी सह मास्टर ट्रेनर देवेंद्र नाथ उपाध्याय एवं राजकीय बुनियादी विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपक कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस प्रशिक्षण में प्रधानमंत्री शक्ति निर्माण (पी.एम.पोषण) का परिचय, प्रशिक्षण का उद्देश्य, रसोईया एवं संयोजिका का कर्तव्य एवं दायित्व, मध्यान भोजन हेतु सामग्रियों का क्रय करने, मध्यान भोजन में बाल संसद का सहयोग से संबंधित जानकारी दी गई इसके साथ ही साथ मध्यान भोजन का संचालन, खाद्यान्न का भंडारण भोजन निर्माण में साफ-सफाई एवं सुरक्षा, रसोईघर का रख रखाव, अभिलेखों का संधारण जेसे रोकड़ पंजी, चखना पंजी, दैनिक ब्यय पंजी ,भंडार पंजी आदि का संधारण से संबंधित विधिवत जानकारी सरल एवं सहज तरीकों से मास्टर ट्रेनर देवेंद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा दिया दी गई। मास्टर ट्रेनर देवेंद्र नाथ उपाध्याय के द्वारा मध्यान्ह भोजन का सप्ताहिक मीनू सोमवार से लेकर शनिवार तक क्या-क्या देना है उसके बारे में विधिवत जानकारी दी गई । इसके अलावे मध्यान भोजन की मात्रा एवं पौष्टिकता का मापदंड के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र, गढ़वा) के तत्वाधान में केडी कोचिंग संस्थान रंका...
दुधवल पंचायत के मुखिया ग्रामीणों को लेकर वन प्रमंडल पदाधिकारी से की मुलाकात
आरती कुमारी की रिपोर्ट रंका। अनुमंडल क्षेत्र के दूधवल पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी ने अपने क्षेत्र के ग्रामीणों की...
कोविड टीकाकरण के प्रति लोगों को निरंतर जगरूक कर रहे हैं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार ।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक एवं समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा निरंतर शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रों...
गंदी नालियाँ के किनारे सब्जी बेचने पर विवश है गाँव के लोग!
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्टरंका अनुमंडल का अस्थायी सब्जी बाजार अनुमंडल मुख्यालय का सब्जी बाजार 2006 ईस्वी में कृषि...
गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने की बैठक।
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी राम नारायण सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष...
पहली और दूसरी वर्ग के छात्रों के बीच स्कूल ड्रेस और पहली से आठवीं तक के बच्चों को कॉफी का वितरण किया गया
रंका से आरती कुमारी की रिपोर्ट दिनांक 16/01/2023 दिन सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय खपरो में रंका 20 सुत्री अध्यक्ष...
Average Rating