उप विकास आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
उप विकास आयुक्त के कार्यालय प्रकोष्ठ में उनकी अध्यक्षता में आधार निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान सर्वप्रथम उप विकास आयुक्त ने सुदूर क्षेत्र में आधार पंजीकरण एवं अद्यतन केंद्रों की आवश्यकता का आकलन करते हुए उन क्षेत्रों में आधार पंजीकरण केंद्र की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने सभी आयु वर्ग में 100 प्रतिशत आधार सैचुरेशन के साथ बच्चों का अनिवार्य रूप से बायोमैट्रिक अद्यतन कार्य सुनिश्चित कराने का भी निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने आधार लिंकिंग जन्म पंजीकरण का कार्य India Post and IPPB के माध्यम से करने का निर्देश दिया। साथ ही जिला समाज कल्याण विभाग के यूआईडी किट को ऐक्टिवेट कर शीद्य्र ही पंजीकरण का कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने आधार से संबंधित धोखाधड़ी गतिविधियों के संबंध में एफ०आई०आर० करते हुए एफ०आई०आर की कॉपी यूआईडीएआई कार्यालय, रांची को भी भेजने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने दस वर्ष पूर्व पंजीकृत आधार में सभी नागरिकों को पता (PoA) एवं पहचान (PoI) से संबंधित दस्तावेजों का भी उपलोड Online/एम आधार/आधार केन्द्रों के माध्यम से करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने 0 से 5 वर्ष के आयु के बच्चों के आधार पंजीकरण में भी तीव्रता लाने का निर्देश दिया। साथ ही साथ सदर अस्पताल, शिक्षा विभाग, बैंकों तथा जिला समाज कल्याण विभाग के यूआईडी किट को Functional करते हुए आधार पंजीकरण का कार्य आरंभ करने का निर्देश दिया।
बैठक में Headquarter DSP, जिला अग्रणी बैंक पदाधिकारी, ACMO सदर अस्पताल, Post master, India Post, Senior Manager IPPB , जिला परियोजना पदाधिकारी UID, सीएससी मैनेजर गढ़वा सहित अन्य उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating