कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की एक और अनूठी पहल
Read Time:2 Minute, 50 Second

सामूहिक विवाह 19 फरवरी को,पंजीकरण जारी
कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी की ओर से 19 फरवरी 2025 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस एक और अनूठी पहल के तहत उन गरीब और असहाय परिवार के बेटियों की सामूहिक शादी कराई जाएगी,जो अपनी बेटियों का विवाह करने में आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
समिति के जिला प्रबंधक अयूब खान ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए इच्छुक लाभार्थियों को जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद कार्यालय में अपना पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के वंचित तबके को राहत प्रदान करने और उनके लिए बेहतर भविष्य का निर्माण करने के उद्देश्य से की जा रही है।
सोसाइटी का कोई भी कार्यक्रम आवाम एवं सिविल और पुलिस प्रशासन के दक्ष और कर्मठ पदाधिकारियों के सहृदय सहयोग से ही संपन्न होते आ रहा है,इस वैवाहिक समारोह को सफल बनाने के लिए सोसाइटी की ओर से एएसपी अभियान राहुल देव बड़ाइक,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार,प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल एवं शहर थाना प्रभारी बृज कुमार को सम्मानित किया गया।
अयूब खान ने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी और सहायता के लिए लाभार्थी उनके मोबाइल नंबर 7004362629 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम की योजना और तैयारियों को अंतिम रूप देने के दौरान रंजीत कुमार,सद्दाम अंसारी,टिंकू तिवारी,मुकेश मेहता और प्रभाकर सिंह जैसे सदस्य भी मौजूद रहे।
यह सामूहिक विवाह कार्यक्रम न केवल वंचित वर्गों के लिए एक सहारा बनेगा,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के बीच एकता व सहयोग की भावना को बढ़ावा देने का भी काम करेगा,साथ ही कहा कि पंजीकरण का अंतिम मौका न चूकें और इस अवसर का लाभ उठाएं।


About Post Author
navneetkumar27828
More Stories
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
Average Rating