आनंद मार्ग आश्रम में करीब 100 जरूरतमंदों के बीच किया गया कंबल वितरण
विकास कुमार
मेराल। प्रखंड मुख्यालय स्थित आनंद मार्ग आश्रम में रविवार को समारोह पूर्वक करीब 100 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आनंदमार्ग के संस्थापक श्री प्रभात रंजन सरकार उर्फ श्रीश्री आनंदमूर्ति की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित आनंद मार्गियों तथा उपस्थित लाभुकों को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने आनंद मार्ग के सेवा मूलक कार्यों की सराहना करते हुए कहा की इससे अन्य लोगों को भी सीख लेने की जरूरत है। इस कड़ाके की ठंड में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करना बड़ा पुण्य का कार्य है। मुखिया रामसागर महतो ने भी कंबल वितरण कार्यक्रम की सराहना की। संस्था के गढ़वा जिला अमूर्त सचिव डॉ रामानुज प्रसाद ने कहा की आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलिफ टीम विश्वस्तरीय संस्था है जो प्राकृतिक आपदा – बाढ़, अकाल, सुखाड़, भूकंप एवं महामारी आदि में राहत सेवा करते रहती है। अभी वर्तमान में यूक्रेन में हुए युद्ध के दौरान प्रवासी भारतीय, घायल और प्रभावित लोगों के बीच बड़ी सेवा की है। भाजपा नेता व आनंद मार्ग प्रचारक संघ शाखा मेराल के प्रमुख डॉ लाल मोहन ने कहा की आनंदमार्गी के सेवा कार्यों में स्थानीय और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से सेवा निरंतर जारी है। बस जरूरत है और मदद करने की ताकि यह निरंतरता जरूरतमंदों के बीच सेवा कर सके। कार्यक्रम को कैलाश प्रसाद, पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा, बीडीसी छाया कुमारी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रूपु महतो आदि ने भी संबोधित किया। कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद कुशवाहा, वीरेंद्र चौधरी, संतोष कुमार, सुधांशु शेखर, उदय कुमार, जितेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, कैलाश सोनी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हरेंद्र कुमार द्विवेदी, झामुमो नेता संजय भगत, अमरनाथ कुमार, मनोज कुमार, अवधेश कुमार, धन्नजय चौधरी, आरती देवी, रोहित कुमार, तन्मय कुमार, मुन्ना कुमार, तरुण, गार्गी, नंदनी सहित कई लोग उपस्थित थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
धनंजय चौधरी ने बैठक में मूर्ति निर्माण का पूरा खर्च देने की घोषणा
विकास कुमार मेराल। शिव मंदिर परिसर मुड़ल टोला मेराल के प्रांगण में नवयुवक फ्रेण्ड्स क्लब द्वारा दुर्गा पूजा मनाने को...
सुजीत सिंघानिया बने गोंदा दुर्गा पूजा समिति के दोबारा अध्यक्ष
विकास कुमार मेराल। प्रखंड के गोंदा में देवी धाम के प्रांगण में दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने को लेकर रविवार...
हासनदाग दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष बने विनय चौधरी
विकास कुमार मेराल । दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर रविवार को हासनदाग देवी धाम...
जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन
विकास कुमार मेराल : आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र लातदाग में शुक्रवार को जन औषधि दिवस कार्यक्रम का आयोजन...
ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु
मेराल से विकास कुमार की रिपोर्ट मेराल में ब्रेन हेमरेज होने से शिक्षक की पत्नी की हुई मृत्यु ब्लॉक कॉलोनी...
Average Rating