नववर्ष के आगमन पर लोगों ने उठाया पिकनिक का आनंद!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट- रमना
नववर्ष 2023 के आगमन का उत्साह प्रखंड मुख्यालय व आस-पास के क्षेत्रों में चरम पर रहा। नव वर्ष की आगाज धमाकेदार करने के लिए हर कोई तत्पर रहा।रमना प्रखंड के चनाकला डैम,जिरुआ जलाश्य,चांदराज पहाड़ी,बघमारी पहाड़़ी,बाकी और सुखड़ा नदी के तट पर पहुंच कर लोगों ने जमकर वनभोज का मजा लिया। नव वर्ष को लेकर इन स्थानो पर लोगों की भीड़ रही। जहां बच्चों व महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
रमना प्रखंड के जंगल व पहाड़ की खूबसूरत वादियों पर नववर्ष में पिकनिक का लुप्त उठाने के लिए सुबह से ही युवाओं व बच्चों की टोलियां गाजा-बाजा के साथ पहाड़ की तलहटी की ओर साजो-समान के साथ रवाना होने लगे। वनभोज पर पुरजोर आनंद उठाने के लिए टोलियों में बच्चे खेल का सामान भी लिये थे। वहीं युवा नाचने व मस्ती के लिए लाउडीस्पीकर व बाक्स का पूरा प्रबंध किये हुए थे। लोग लजीज व नाना प्रकार के पकवान बनाकर वनभोज का लुत्फ उठाया। पिकनिक स्थल पर युवाओं की टोलियों को फिल्मी संगीत में झूमते-गाते देखा गया।इधर नव वर्ष के मौके पर पिकनिक मनाने वालों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पिकनिक स्थलों पर पुलिस चाक चौबंद रही।थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा स्वयं मोर्चा संभाले हुए थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating