पीडीएस लाभुक 15 जनवरी तक कर सकते हैं राशन का उठाव- एमओ
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
बिशुनपुरा प्रखंड सहित गढ़वा जिला के पीडीएस लाभुक के लिए खुशखबरी, अब पीडीएस लाभुक सितंबर , अक्टूबर, नवंबर माह का राशन का उठाव 15 जनवरी तक कर सकते हैं। विशुनपुरा प्रखंड अंचलाधिकारी सह एमओ सुश्री निधि रजवार ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने मासिक वितरण शेड्यूल संशोधन किया है। इसके तहत NFSA के लाभुक दिसंबर माह का राशन PMGKAY के लाभुक अक्टूबर, नवंबर एवं दिसंबर माह का राशन तथा JSFSS के लाभुक सितंबर, अक्टूबर एवं नवंबर माह का राशन 15 जनवरी तक अपने- अपने पीडीएस दुकान से राशन ले सकते हैं। वही अंचलाधिकारी सह एमओ सुश्री निधि रजवार ने प्रखंड के सभी पीडीएस डीलर को निर्देश देते हुए कहा कि सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदार समया अनुसार लाभुकों के बीच खाद्यान्न का वितरण करें। वही उन्होंने कहा कि खाद्यान्न लेते समय लाभुक अपना पर्ची जरूर ले। जिससे लाभुक को ज्ञात हो कि हमने किस माह का राशन का उठाव किया है और कितना।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating