बिजली चोरी पर विभाग ने कसा शिकंजा, छ: लोगों पर एफआईआर दर्ज
विशुनपुरा से संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मझिआंव (गढ़वा) बिजली विभाग की टीम ने मझिआंव बाजार में छापेमारी कर छ: लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में मझिआंव के कनिया अभियंता कमल कुमार ने बताया कि मझिआंव टाउन निवासी राजेश विश्वकर्मा पिता स्व. अलियार विश्वकर्मा, संजीव पाठक पिता स्व. रामप्रीत पाठक, शिवेश कुमार पिता स्व. जीतवर्धन प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद बरई पिता स्व. रामचंद्र बरई, सुरेंद्र कुमार सोनी, सोनवा देवी द्वारा बिजली चोरी कर घरेलू उपयोग की जा रही थी। आपको बताते चलें कि कनीय अभियंता कमल कुमार के नेतृत्व में शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में छ: उपभोक्ताओं को टोका फंसाकर विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया।उनके खिलाफ थाने में एफ आईआरदर्ज कराते हुए जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ कामेश्वर ठाकुर ने बताया कि, चोरी से बिजली उपयोग करने वालों पर अब विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है, बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग सख्त हो गया है। विद्युत चोरी करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। तथा उन्होंने बताया कि शनिवार को विद्युत चोरी के विरुद्ध जेई कमल कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया था। इस मौके पर लाइनमैन जितेंद्र कुमार, मानव दिवस कर्मी नरेंद्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार रवि, राजेश कुमार रवि, विजय मेहता, श्री गौतम कुमार, श्री सुनील यादव, शेख सफिर इत्यादि लोग उपस्थित थे
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating