0 0
Read Time:4 Minute, 13 Second


राष्ट्रीय युवा दिवस सम्मान समारोह का आयोजन भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले गढ़वा के ए एस डी स्कूल में आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् एवं समाजसेवी डॉक्टर अलखनाथ पाण्डेय ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम उनसे सीख लेकर सामाजिक जीवन में आगे बढ़ने की बात कहीं । उन्होंने समाजसेवी अमरेंद्र कुमार को आज के युवा पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बताते हुए कहा कि आज के जमाने में जब लोग ₹100 रुपए पा कर उसे वापस करने में दस बार विचार करते हैं की यह रुपए जिसका गिरा है उसे वापस करें या नहीं । लेकिन स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार ने सड़क पर गिरे 60,000 ( साठ हजार ) रुपए पा कर उसे सही सलामत वापस करने का कार्य करते हैं ऐसा जीवंत उदाहरण वर्तमान समय में बहुत ही कम देखने और सुनने सुनने को मिलता है l कार्यक्रम में प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ विनोद पाठक ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी जी का पुरा जीवन मार्गदर्शन से भरा पड़ा है इसलिए युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों पर चलना चाहिए । उन्होंने समाजसेवक अमरेन्द्र कुमार के बारे में कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि अमरेन्द्र कुमार के जैसा समाजसेवी हमारे गढ़वा जिला में निवास करते हैं । जिनसे युवा वर्ग काफी कुछ सीख सकते हैं । वहीं दैनिक भास्कर के वरिष्ठ संपादक सिया राम शरण वर्मा ने कहा कि आज समाजसेवी अमरेंद्र कुमार किसी भी क्षेत्र में परिचय के मोहताज नहीं है आज जो इनका पहचान बना है उनके पीछे अमरेन्द्र कुमार का ईमानदारी पूर्वक कठिन परिश्रम और निस्वार्थ सेवा भाव की भावना को जाता है । जिनसे युवा काफी प्रभावित हुए हैं । जबकि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी ने कहा की मैं बहुत ही गर्व के साथ कही भी कह सकता हूं कि अमरेंद्र कुमार के जैसा मेहनती , कर्मठ और ईमानदार स्वयंसेवक हमारे नेहरू युवा केन्द्र , गढ़वा से जुड़े हुए हैं। तत्पश्चात नेहरू युवा केन्द्र के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक एवं वर्तमान समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार को समाजसेवा एवम ईमानदारी के क्षेत्र में किए गए सराहनीय कार्य के लिए मुख्य अतिथि डॉक्टर अलखनाथ पाण्डेय, प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ विनोद पाठक ,दैनिक भास्कर के प्रधान संपादक सिया राम शरण वर्मा , नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मोहसिन हाशमी एवं जिला के सहेली महिला मंडल की प्रशिक्षिका उषा देवी के द्वारा संयुक्त रूप से युवा समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार को 30,000 (तीस हजार ) रुपए का चेक एवम शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *