मकर संक्रांति पर्व को लेकर सिलीदाग के चांदराज पहाड़ी, गम्हरिया के जिरुआ जलाशय और टंडवा के बांकी नदी तट पर मेला का किया गया आयोजन।
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट-रमना प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को मकर संक्रांति को लेकर कुछ जगहों पर मेला लगा। हालांकि मकर संक्रांति का त्योहार रविवार को मनाया जाएगा। जबकि कुछ लोगों ने सुबह मे स्नान कर दान करते हुए मंदिरों मे पूजा अर्चना की। इसके बाद चूड़ा, दही तिलकुट पर लाई का सेवन किया। मकर संक्रांति पर्व को लेकर सिलीदाग के चांदराज पहाड़ी, गम्हरिया के जिरुआ जलाशय और टंडवा के बांकी नदी तट पर मेला का आयोजन किया गया। मेला में लोगों की भीड़ शाम तक बनी रही। मेला में लोगों के मनोरंजन के लिए चांदराज पहाड़ी पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। चांदराज पहाड़ पर लोगों की भीड़ उमड़ी पड़ी। सुबह से ही लोग यहां आने लगे थे। इधर मेला और भीड़ को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त करने नजर आई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा लगातार सभी मेला स्थल पर नजर बनाए हुए थे।
– भक्ति गीत पर झूमे दर्शक:
चांदराज पहाड़ी पर आयोजित मकर संक्रांति मेला में भक्ति जागरण का दर्शकों खूब लुत्फ उठाया। स्थानीय कलाकार बचनू व्यास, बनारसी ठाकुर, अजय सिंह कुशवाहा सहित कई कलाकारों ने मेला में पहुंचे लोगों का मनोरंजन भक्ति व भोजपुरी गीतों से किया। इसके पूर्व मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ,गोपाल साह और मंतोष चंद्रवंशी के नेतृत्व मे प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने संतोषी माता, चांदराज बाबा और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर व कार्यक्रम का फीता काट कर उद्घाटन किया। मेला आयोजन मे श्याम किशोर गुप्ता,मुन्ना प्रसाद,धनंजय प्रसाद गुप्ता,अजीत कुमार सोनी,मंतोष पासवान,उमेश मिस्त्री सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating