प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई बैठक।
लवकुश कुमार सिंह की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उन्नयन योजना को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त ने उपस्थित विभिन्न स्टॉकहोल्डर्स को पीएमएफएमई योजना को धरातल पर उतारने हेतु कई दिशा निर्देश दिए। उपायुक्त ने तीन चयनित प्रखंड मेदिनीनगर,पांकी,हरिहरगंज में कार्यशाला आयोजित कर किसानों, उद्यमियों को स्कीम के बारे में जानकारी देने और जिले में 10 खाद्य उत्पादों को चिन्हित कर बढ़ावा देने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे के अलावे उप विकास आयुक्त रवि आनंद, महाप्रबंधक उद्योग विभाग, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम मैनेजर जेएसएलपीएस, सिटी मैनेजर छतरपुर, जिला समन्वयक उद्योग विभाग, जिला रिसोर्स पर्सन एवं बेतला फार्मर प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव लिमिटेड, सभी वाणिज्यिक बैंकों के प्रतिनिधि, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ अन्य एफपीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
शिव शांति संघ बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ धूमधाम से
मेदिनीनगर। नवरात्र के पावन अवसर पर शिव शांति संघ, बरलोटा में कलश स्थापना एवं माँ दुर्गा पूजन का शुभारंभ बड़े...
मेदिनीनगर में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू का प्रथम सम्मान समारोह, समाज सेवा व सांस्कृतिक विरासत संरक्षण का लिया संकल्प
मेदिनीनगर। स्थानीय टीवी टावर रोड बैरिया स्थित होटल ब्लू बर्ड सभागार में वरिष्ठ नागरिक मंच पलामू के तत्वावधान में प्रथम...
सरकारी मोबाइल पर पारिवारिक डीपी नहीं चलेगी: डीआईजी पलामू
मेदिनीनगर। पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नौशाद आलम ने लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों के समस्त थाना प्रभारियों, पिकेट, पोस्ट...
Average Rating