0 0
डंडई के पैराडाइज पब्लिक स्कूल के द्वारा वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। - Garhwa Drishti

Read Time:5 Minute, 55 Second

डंडई के पैराडाइज पब्लिक स्कूल के द्वारा वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया।

डंडई मुख्यालय के पैराडाइज पब्लिक स्कूल के द्वारा शनिवार को किसान हाई स्कूल के मैदान में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आयुर्वेदिक औषधालय के आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ रीना भारती, डॉ अखलेश कुमार, समाजसेवी विजय प्रसाद, समाज सेविका रेखा देवी, सावित्री देवी, किसान उच्च विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित रहे। सभी का स्वागत विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रजापति, प्राचार्य बिंदु कुमार रवि, वरिष्ठ शिक्षक आरके विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। तत्पश्चात खेल कूद कार्यक्रम की शुरुआत फीता काटकर किया गया। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में खेल के प्रति बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान सौ मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, चम्मच कंचा, मेंढक दौड़, कुर्सी रेस, गणित प्रतियोगिता कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। खेल के आयोजन में 100 मीटर की दौड़ में सुहैल राजा व अंशु कुमारी तथा 200 मीटर की दौड़ में मोहसीन अंसारी व खुशबू खातून प्रथम स्थान प्राप्त की। चम्मच कंचा में चंपा कुमारी, गणित प्रतियोगिता में पलक कुमारी, स्लो साइकिल रेस में कृष प्रजापति प्रथम स्थान हासिल किए। वही कुर्सी रेस में कक्षा 1 के छात्र शाहबाज अंसारी, कक्षा 2 के छात्रों रिफत जहां, कक्षा 3 के छात्र रोशन अंसारी, प्रवीण कक्षा 4 के छात्र प्रवीण प्रकाश, कक्षा 5 के छात्र सूरज कुमार, कक्षा 6 की छात्रा साधना कुमारी, कक्षा आठवीं की छात्रा सोनाक्षी कुमारी तथा कक्षा नौवीं की छात्रा इमराना खातून प्रथम स्थान लाकर अव्वल हुई। वही कबड्डी खेल में इबराणा ग्रुप ने लजीना ग्रुप को तथा ओमप्रकाश ग्रुप ने आदित्य ग्रुप को हरा कर जीत हासिल की। खेल में आपन हुए सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों के द्वारा उपहार देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर अतिथि के रुप में उपस्थित किसान उच्च विद्यालय के प्राचार्य शंभू नाथ ठाकुर ने कहा कि खेल कूद प्रतियोगिता के आयोजन होने से बच्चों में शारीरिक व मानसिक विकास होता है। इसके साथ-साथ खेल से उनमें छुपी हुई प्रतिभा को निखार होता है। वही आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ रीना भारती ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें। छात्र जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेल का हुनर होना बहुत जरूरी है। साथ ही कहा कि खेल से शिक्षण रुचि की भावना का विकास होता है। बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाएं और आगे बढ़ाएं। वहीं समाजसेवी विजय प्रसाद ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी बहुत जरूरी है। खेल भी पढ़ाई का ही एक हिस्सा है समय-समय पर बच्चों को खेलकूद कराना चाहिए। इससे उनमें नई ऊर्जा का विकास होता है। वही शिक्षण गतिविधि में उनका मनोबल बढ़ता है।साथ ही अन्य लोगों ने भी अपने अपने अभिभाषण में छात्र छात्राओं का मनोबल को उत्साहित किया। और पढ़ाई के साथ-साथ खेल पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाई करने की सुझाव दी।वही विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रजापति ने कहा की विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ताकि बच्चे खेल के क्षेत्र में भी पीछे ना रहे। उन्होंने कहा कि विद्यालय की ओर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि छात्र छात्राओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। खेलकूद के आयोजन के मौके पर शिक्षक उपेंद्र कुमार रवि, शिक्षिका आशा कुमारी, प्रियंका कुमारी, पूजा कुमारी, सत्येंद्र कुमार रवि इरशाद अंसारी, मदन कुमार सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress