0 0
Read Time:4 Minute, 1 Second

विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट


रविवार को बिशुनपुरा स्थित रामाधार गुरु जी के घर के पास संत सिरोमणी रविदास जी के 646वीं जयंती बड़ी ही धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, बिशुनपुरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण कुमार यादव, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित, पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी श्री नवल प्रसाद गुप्ता, बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुवनेश्वर राम ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता ने संत शिरोमणि रविदास जी महाराज के जीवनी के बारे में विस्तृत बातें बताई। उन्होंने बताया कि संत शिरोमणि रविदास जी महाराज बहुत ही दयालु और दानवीर थे। संत रविदास ने दोहों और पदों के माध्यम से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों को नींव रखी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गलत काम करता है वह नीच श्रेणी में आता है, कोई भी व्यक्ति जन्म से ऊंच – नीच नहीं होता है जो व्यक्ति गलत काम करता है वह निच श्रेणी में आता है। बिशुनपुरा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि डॉ प्रवीण यादव ने कहा कि संत रविदास जी महाराज रामानंदाचार्य के शिष्य थे। संत रविदास जी महाराज संत कबीर के समकालीन गुरु भाई माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि स्वंम कबीर दास जी ने ‘ संतन में रविदास’ कहकर इन्हें मान्यता दी है।
वही मौके पर बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम ने बताया कि वाराणसी में संत रविदास जी महाराज का भव्य मंदिर और मठ है। जहां सभी जाति धर्म के लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी में श्री गुरु रविदास पार्क जो नगवा में उनके यादगार में बनाया गया है। समाजसेवी नवल प्रसाद गुप्ता ने कहा कि एक कहावत प्रचलित है ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ इसका चरितार्थ संत गुरु रविदास जी महाराज ने करके दिखलाया जो आज यह पूरी दुनिया में वाक्या प्रसिद्ध है। मौके पर मंच का संचालन सुनील कुमार रवि ने किया।
इस मौके पर रामाधार गुरुजी, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार दीक्षित, श्री फेकू ठाकुर, विकास कुमार राम, राजेश कुमार पाल, अवधेश कुमार पाल, श्री रमेश दास, अजीत कुमार रंजन, अविनाश कुमार रवि, संजय राम, समाजसेवी छोटू राम, यसविंदर कुमार रवि सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

By

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *