0 0
झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 9 Second

झामुमो का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया

धुरकी से गढ़वा दृष्टि रिपोर्टर कैफ अंसारी की रिपोर्ट..

धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित डाक बंगला परिसर में सोमवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में किया गया इसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा झामुमो पार्टी पूरे विधानसभा में काफी मजबूत है इसके बावजूद जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने का काम हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है उन्होंने कहा वर्तमान विधायक भानु प्रताप शाही विधानसभा क्षेत्र में विकास का कोई काम नहीं किया उन्हें इस बार इस क्षेत्र से उखाड़ फेंकना है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गरीब के हित में अनेकों योजनाएं चलाया है झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होकर स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करें संत गुरु और महापुरुषों के कुर्बानी के बदौलत आज हम सभी स्वतंत्र हैं उनके बताए गए मार्ग पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाएं
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एनामुल हक अंसारी ने कहा कि झामुमो पूरे झारखंड में काफी मजबूत है क्योंकि इस पार्टी के मुखिया हेमंत सोरेन सशक्त मुख्यमंत्री हैं उनके द्वारा पूरे प्रदेश में चौतरफा विकास किया जा रहा है

शैलेश यादव व एनामुल ने संबोधन के दौरान झामुमो के वरिष्ठ नेता अनंत प्रताप देव एवं ताहिर अंसारी को अवगत कराते हुए कहा कि प्रखंड कार्यालय धुरकी के सीईओ द्वारा म्यूटेशन व अपडेशन का कार्य नहीं किया जा रहा है सिर्फ टालमटोल किया जा रहा है

उक्त कार्यक्रम का संचालन इसराइल खान ने किया

इस अवसर पर मुक्तेश्वर पांडे, श्रवण सिंह, देहाती राम, इकरार अंसारी ,प्रमुख शांति देवी, सुनीता कुमारी, दस्तगीर आलम, सुनील कोरवा, जाबिर अंसारी, मुखिया महबूब अंसारी, साबिर अली, कमलेश कुमार सिंह सहित काफी संख्या में महिला व पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress