गढ़वा में धूमधाम से मनाया गया संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 646वीं जयंती
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

गढ़वा मुख्यालय स्थित ग्राम जोबरैया में संत शिरोमणि रविदास जी के 646 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य रुप से युवा समाजसेवी पुष्प रंजन जी, नगर मंडल सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल, बजरंग दल जिला संयोजक श्रीमान शुभम चौबे जी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक श्री शुभम केसरी जी, बजरंग दल जिला सेवा प्रमुख चंदन स्वामी जी ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिये। एक- एक कर सभी वक्ताओं ने संत गुरु रविदास जी महाराज के बारे में विस्तृत जानकारी दी। युवा समाजसेवी पुष्प रंजन जी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी भारत में 15 वी शताब्दी के एक महान संत, समाज सुधारक और ईश्वर के अनुयाई थे। संत गुरु रविदास जी महाराज निर्गुण संप्रदाय अर्थात् संत परंपरा में एक चमकते नेतृत्वकर्ता, और प्रसिद्ध व्यक्ति थे। संत शिरोमणि रविदास जी आध्यात्मिक मसीहा के रूप में लोगों को दिल में राज करते हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास जी संत कबीर के समकालीन गुरु भाई माने जाते हैं उन्होंने बताया कि स्वंम कबीर दास जी ने ‘संतन में रविदास’ कहकर उन्हें मान्यता दी है। मौके पर नगर मंडल सांसद प्रतिनिधि चंदन जयसवाल, युवा समाजसेवी पुष्प रंजन जी, बजरंग दल जिला संयोजक शुभम चौबे जी, श्री रंजीत राम जी, श्री अरविंद कुमार रवि, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating