0 0
मेराल के चार दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 33 Second

मेराल के चार दर्जन से अधिक लोग झामुमो में शामिल


गढ़वा। जिले के मेराल प्रखंड के अरंगी पंचायत के 40 से अधिक महिला-पुरूष झाररखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हुए। बुधवार को गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के गढ़वा स्थित आवास पर सभी ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री श्री ठाकुर ने माला पहनाकर एवं पार्टी का पट्टा पहनाकर सभी को पार्टी में शामिल करते हुए स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद, गोपाल प्रसाद यादव, बंशी चौधरी, झिमल पासवान, रामराज राम, योगेन्द्र यादव, अनूप कुमार, रमपतिया कुंअर, पिंकी देवी, सविता देवी, सहोदरी देवी, सीता देवी, सरिता देवी, प्रभा देवी, शारदा देवी, कौशल्या देवी, मीना देवी सहित 40 से अधिक लोगों का नाम शामिल है।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि आज पूरे राज्य में हेमंत सरकार के कार्यकलापों से प्रभावित होकर काफी संख्या में लोग झामुमो में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं। गढ़वा जिला में लगातार दूसरे दलां को छोड़कर कई दिग्गज नेता, कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में लोगां ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की है। यह सिलसिला इस बात का संकेत है कि हेमंत सरकार राज्यहित एवं जनहित में बेहतर कार्य कर रही है। राज्य गठन के बाद अब तक किसी भी सरकार ने जो काम नहीं किया था, वह काम काफी कम समय में हेमंत सरकार ने कर दिखाया। मंत्री ने सभी कार्यकर्ताआें से कहा कि वे लोग राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यां एवं चलायी जा रही जनहित योजनाआें की जानकारी लोगां तक पहुंचाए एवं इसका लाभ दिलाने में मदद करें। ताकि सरकार का राज्य के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का उद्देश्य पूरा हो सके। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि वे लोग अब तक पूर्व के जनप्रतिनिधि एवं सरकार से ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। परंतु मंत्री श्री ठाकुर के विकास कार्य एवं झारखंड सरकार के कार्यकलापों से प्रभावित होकर झामुमो में शामिल हो रहे हैं। मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहु, संजय चौधरी, दिलीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, अरविंद यादव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
——

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress