बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
एक मजदूर के एक दिन की मजदूरी से भी कम फीस पर होगी महीने की पढ़ाई ,अब आर्थिक समस्या नही बनेगी पढ़ाई में बाधा । अब गरीब परिवार के बच्चे भी बनेंगे अधिकारी।
नर्सरी से नौकरी दिलाने तक होगी पढ़ाई की व्यवस्था जैसे academic Classes of Nur to 12 th (I Sc.&.I Com ) all subjects
*Entrance examination for*
नवोदय विद्यालय ,सैनिक स्कूल ,सीएचएस स्कूल ,
नेतरहाट स्कूल आईटीआई , पॉलीटेक्निक…..
Competitive exams
SSC,RLY ,BANK ,JSSC ,द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाएं
JPSC/BPSC /,CGPSC/UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा की परीक्षाएं (Pre cum mains)
प्रखंड कार्यालय से दूर रहने वाले विद्यार्थियों हेतु वाहन की है व्यवस्था ।इस कोचिंग में किसी स्तर की क्लास की फीस वाहन सहित प्रखंड के प्रतिभागियों/विद्यार्थियों के लिए 1000 मासिक से अधिक नही होगी ।
ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी ने बताया कि ऐसा कदम उठाने का मुख्य कारण शिक्षा के क्षेत्र में लोगो की भागीदारी को बढ़ाना है। क्योंकि मेरे प्रखंड की शैक्षणिक स्थिति बेहद खराब है और चिंताजनक है मात्र साक्षरता दर 45 प्रतिशत जबकि राज्य का साक्षरता दर 66.41 प्रतिशत वही देश का साक्षरता दर 73 प्रतिशत है जो काफी कम है,इसे आने वाले 10 सालो में 45 प्रतिशत से 95 प्रतिशत में बदलना है, जिसमें बिशुनपुरा प्रखंड के ग्रामीण जनता के सहयोग के बिना यह कार्य संभव नहीं है।जिसके लिए क्रांतिकारी कदम बेहद जरूरी है।
Read Time:2 Minute, 10 Second