लगमा मेला घूम कर लौटने के दौरान हुई सड़क दुर्घटना
गढ़वा जिला से बड़ी खबर आ रही है जहां गढ़वा जिला के मेराल प्रखंड में लगने वाला मेला से घूमकर लौटने के दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से एक महिला घायल हो गई। जहां महिला की स्थिति नाजुक देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया।
आपको बताते चलें कि गढ़वा जिले के मेराल गांव निवासी बैजनाथ मेहता की पत्नी चिंता देवी मोटरसाइकिल से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। वही घटना के संबंध में बताया गया कि चिंता देवी मेराल से लग्मा ब्रह्मा स्थान मेला घूमने गई थी। मेला घूमने के बाद वह वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान अक्ल बानी गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरने के बाद महीला घायल हो गई। वहीं परिजनों में काफी चिंता का विषय बना हुआ है। घर में सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating