माघ पूर्णिमा पर श्री ब्रह्म बाबा स्थान पर लगने वाला मेला में उमड़ा जनसैलाब
मेराल से राजकुमार साह की रिपोर्ट
मेराल : गढ़वा जिले के प्रसिद्ध श्री ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला मेला में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालु का सुबह से ही ब्रह्म बाबा स्थान पर पहुंचने लगे थे। मान्यता के अनुसार श्रद्धालुओं का माघ पूर्णिमा के अवसर पर ब्रह्म बाबा स्थान पर सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने तथा पूजन करने से मन्नत पूरी होती है। तभी तो गढ़वा जिला के साथ-साथ झारखंड के अन्य जिलों सहित बिहार, उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश से श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष यहां अपनी मन्नत को लेकर आते हैं और मन्नत पूरी होने पर अगले वर्ष यहां भगवान सत्यनारायण की कथा सुनते हैं, साथ ही मिट्टी का घोड़ा, नारियल व जनेऊ आदि चढ़ाते हैं। यहां मंदिर में श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भी आयोजन कराया जाता है। साथ ही माघ पूर्णिमा की शाम में श्री ब्रह्म बाबा वरशिप मैनेजमेंट कमिटी द्वारा भव्य मंगला श्रृंगार आरती का विराट आयोजन किया जाता है।
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating