गढ़वा पलामू के लिए खुशखबरी।। ट्रेनों की बढ़ेगी रफ़्तार, train news
कोरोना काल में धीमी पड़ी कटनी-सिंगरौली रेलमार्ग दोहरीकरण के कार्य ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। इस मार्ग पर 21 किमी लम्बी दूसरी लाइन का रविवार को सीआरएस निरीक्षण किया गया है। मुंबई से आए रेलवे सेफ्टी कमिश्नर ने स्पीड रन लेकर नए बनी दूसरी लाइन की मजबूती और संरक्षा का जायजा लिया। इसके साथ ही पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत कटनी-सिंगरौली के बीच लगभग 78 किमी रेलमार्ग पर दूसरी लाइन बिछ गई है। इस रेलपथ के दोहरीकरण से कोयला लेकर दौड़ाने वाली मालगाडिय़ां की राह आसान होगी। जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। दोहरे रेलपथ से आने वाले समय में नई यात्री ट्रेनों के चलाने का रास्ता भी खुलेगा। चौपन, रेनूकुट, गढ़वा, डाल्टनगंज, रांची रोड, धनबाद, हावड़ा तक रेल कनेक्टीविटी बेहतर होगी। 261 किमी की कटनी-सिंगरौली रेलमार्ग दोहरीकरण योजना के लिए इस वर्ष बजट में राशि आवंटित किए गए हैं। 78 किमी के करीब रेलपथ दोहरीकरण का कार्य पूरा एनकेजे से कान्हा बंजारी तक कटनी-सिंगरौली के बीच रविवार को सलहना-कान्हा बंजारी के बीच सीआरएस के साथ ही न्यू कटनी-कन्हा बंजारी रेलखंड पर अब डबल लाइन हो गई है। इसके साथ ही सिंगरौली छोर से हुए रेलपथ दोहरीकरण के कार्य को मिलाकर कटनी-सिंगरौली के बीच करीब 78 किमी तक दूसरी लाइन बिछ गई है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating