पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी बिहार से गिरफ्तार! बड़ी खबर Palamu News

Read Time:1 Minute, 56 Second

पलामू पुलीस को मिली बड़ी सफलता, दर्जनों हत्या और आपराधिक घटनाओं में संलिप्त पलामू का मोस्ट वांटेड अपराधी बिहार से गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड पुलिस को चकमा देकर बिहार फरार हो चुके कुख्यात अपराधी इंदल पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया। अपराधी पर पलामू जिले के हुसैनाबाद, छत्तरपुर, नवीनगर थाने में कुल 16 अलग-अलग मामले दर्ज हैं। पलामू पुलिस को सूचना मिली कि यह अपराधी बिहार के औरंगाबाद जिले के टंडवा थाना इलाके में रह रहा है। इसके बाद झारखंड पुलिस ने बिहार पुलिस को संपर्क किया। झारखंड व बिहार की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मूंगिया गांव से की गई। इंदल झारखंड में सक्रिय उग्रवादी संगठन JJMP से जुड़ा रहा है। वह मूल रूप से पलामू के सुकनाडेरा का रहने वाला है।

टंडवा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अपराधी हुसैनाबाद पुलिस को चकमा देकर बिहार में घुस गया है। सूचना के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर विशेष टीम का गठन किया गया। बिहार पुलिस से संपर्क कर अपराधी के सभी अड्डों पर छापेमारी की गई। इसमें यह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गढ़वा पलामू के लिए खुशखबरी।। ट्रेनों की बढ़ेगी रफ़्तार, train news
Next post स्कूल जा रहे छात्र को आलू लदे ट्रक ने रौंदा, बड़ी खबर, Jharkhand News