स्कूल जा रहे छात्र को आलू लदे ट्रक ने रौंदा, बड़ी खबर, Jharkhand News
स्कूल जा रहे छात्र को आलू लदे ट्रक ने रौंदा, अनियंत्रित ट्रक पलटा, मौके से खलासी और चालक फरार, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम
रामगढ़ जिले के मांडू थाना अंतर्गत हेसागढ़ा ओवरब्रिज नेशनल हाइवे पर बुधवार की सुबह करीब सात बजे आलू लदे एक ट्रक ने स्कूल जा रहे एक 12 वर्षीय छात्र को कुचलते हुए पलट गया। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक के पलटते ही छात्र आलू की बोरियों से बुरी तरह से दब गया। घटना की सूचना पाकर मांडू थाना पुलिस व ग्रामीण घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद करीब एक घंटे के बाद क्रेन के माध्यम से आलू के बोरियों व ट्रक के बीच दबे मृतक छात्र को किसी तरह बाहर निकाला।
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने रांची-पटना नेशनल हाइवे मार्ग को जाम कर दिया है। इससे सड़क के दोनों छाेर पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई है। सड़क पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है। हेसागढ़ा गांव निवासी मृतक छात्र मनीष कुमार पिता मटूक मेहता है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
बूंदी जेल प्रहरी परीक्षा से पहले पड़ा डंक! 30 अभ्यर्थी घायल, दो ICU में भर्ती
*सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट*राजस्थान के बूंदी में जेल प्रहरी परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों के हमले से...
आर्थिक तंगी से तंग आकर युवक ने लगाई फांसी, Latehar News
लातेहार के सदर प्रखंड थाना क्षेत्र के ठाकुरपारा गांव में सोमवार की रात आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक युवक...
रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
झारखंड में लगातार ऐसी घटना चली आ रही है, जहां एक युवक का शव रेलवे फाटक के पास से बरामद...
Average Rating