खजूरी में श्रीराम नवमी शोभायात्रा को लेकर हुई बैठक
दुद्धी/ प्राचीन शिव मंदिर खजूरी में आगामी नवरात्रि/ श्री राम नवमी शोभायात्रा के मद्देनजर ग्राम प्रधान मानिक चन्द्र ‘ मुन्ना ‘ की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।बैठक में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन होने वाले पूजा पाठ व जय बजरंग अखाड़ा समिति के द्वारा एकम के दिन ध्वज को दुद्धी ले जाने ,श्री राम जन्मोत्सव की शोभायात्रा को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने पर चर्चा की गई।समिति के लोगो ने मंदिर परिसर में रखे बालू व गिट्टी को ग्राम प्रधान से हटवाने व सफाईकर्मी से साफ सफाई कराने का आग्रह किया।इस दौरान प्राचीन शिव मन्दिर सेवा समिति के अध्यक्ष विवेक गुप्ता,कोषाध्यक्ष पवन कुमार सहित अशोक गुप्ता, प्रमोद कुमार ,अनिल गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता राकेश गुप्ता मनीष गुप्ता सुशील गुप्ता अभिषेक गुप्ता उमाशंकर मिश्रा,अमित कुमार अनुज कुमार राजेन्द्र प्रसाद सहित आर्मी क्लब के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।