1 0
बिशुनपुरा लाल चौक स्थित पुराने पंचायत भवन परिसर में 29 मार्च को मनाया जाएगा सम्राट अशोक की जयंती। - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 40 Second


विशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट

दिन सोमवार को आदर्श कोचिंग सेंटर के प्रांगण में सम्राट अशोक की जयंती मनाने को लेकर श्री रामस्वरूप मेहता की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 29 मार्च दिन बुधवार को शाम 3:00 बजे से लाल चौक स्थित पुराने पंचायत भवन परिसर में जयंती मनाई जाएगी। सम्राट अशोक की जयंती मनाने का प्रस्ताव पिपरी पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी सह युवा समाजसेवी सतनारायण ठाकुर विभूति ने रखा। सत्यनारायण ठाकुर विभूति ने कहा कि सम्राट अशोक विश्वप्रसिद्ध एवं शक्तिशाली भारतीय मौर्य वंश के महान सम्राट थे एवं सम्राट अशोक बौद्ध धर्म को संरक्षण देने वाले प्रतापी राजा थे। जिन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे अखंड भारत में राज किया था। ऐसे महान सम्राट की जयंती हम सभी को मनाना चाहिए। सम्राट अशोक की जयंती मनाने के लिए एक कमेटी का भी निर्माण किया गया जिसका अध्यक्ष प्रमुख प्रतिनिधि चंदन कुमार मेहता, उपाध्यक्ष सुमंत कुमार मेहता, सचिव सुनील कुमार रवि, उपसचिव संदीप कुमार चंद्रवंशी, महासचिव मनोज कुमार मेहता, कोषाध्यक्ष रामस्वरूप मेहता, संरक्षक देवेंद्र कुमार मेहता, इंद्रजीत ठाकुर को बनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख दीपा कुमारी, जिला परिषद सदस्य शंभू राम चंद्रवंशी एवं थाना प्रभारी बुधराम सामद संयुक्त रूप से होंगे। तथा विशिष्ट अतिथि विशुनपुरा प्रखंड के समस्त मुखिया होंगे। इस मौके पर विद्या भारती हाई स्कूल के डायरेक्टर अशोक कुमार मेहता, समाजसेवी सुदामा राम (जतपुरा), अयोध्या यादव, चंदन कुमार मेहता (बीएचयू विद्यार्थी) उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress