0 0
भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस झंडोत्तोलन कर मनाया गया। - Garhwa Drishti

Read Time:3 Minute, 15 Second

भंडरीया से संवाददाता सत्येंद्र कुमार केसरी उर्फ टेम्पु की रिपोर्ट

भंडरिया (गढ़वा) स्थानीय भाजपा कार्यालय में गुरुवार को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश केसरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस झंडोत्तोलन कर मनाया गया। स्थापना दिवस के मौके पर सर्वप्रथम भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने अपने अवास पर भाजपा का झंडा लगाया। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ घर घर जाकर भाजपा का झंडा लगाने का कार्य किया। साथ ही भाजपा कार्यालय में जन संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता दुर्गेश सिंह ग्राम प्रधान खजुरी को अंग वस्त्र व गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश केसरी ने कहा कि आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। भाजपा की स्थापना काल से आज तक मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व बुथ स्तर के कार्यकर्ता को इस अवसर पर बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज हम देश के कोने कोने में हनुमान जी की जयंती भी मना रहे हैं। बजरंगबली का जयघोष चारों तरफ गूंज रहा है। हनुमान जी के जीवन और उनके जीवन के प्रमुख प्रसंग हमारे भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देते हैं। भाजपा वह पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। जब जनसंघ का जन्म हुआ था तब ना भाजपा के पास सियासी का ज्यादा अनुभव था और न साधन थे और ना ही संसाधन थे। लेकिन हमारे पास मातृभूमि की प्रति भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति थी। भाजपा लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया है। भाजपा लोकतंत्र की अमृत से घोषित हुआ है। और भाजपा देश के लोकतंत्र देश के संविधान को मजबूत करते हुए संपूर्ण भाव से दिन रात काम कर रही है। आज भाजपा विकास और विचार का पर्याय है। मौके पर मंडल अध्यक्ष राजेश्वर ठाकुर सांसद प्रतिनिधि रूप निरंजन सिन्हा विधायक प्रतिनिधि बिरजू सिंह महामंत्री विनय जयसवाल भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल केसरी, विजय केसरी, राम जी ठाकुर, अनिल ठाकुर, दयानंद पाठक, राजकुमार गुप्ता,सहित काफी संख्या में भाजपा का कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About Post Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent posts

Quote of the week

"People ask me what I do in the winter when there's no baseball. I'll tell you what I do. I stare out the window and wait for spring."

~ Rogers Hornsby

Designed with WordPress