Read Time:56 Second
बिशुनपुरा संवाददाता सुनील कुमार की रिपोर्ट
मार्च महिने का राशन ससमय उठाव नहीं होने के कारण कई कार्डधारियों को उनका राशन नहीं मिल पाया है। जिसके लिए झारखंड राज्य खाद्य निगम लिमिटेड द्वारा मंथली डिस्ट्रीब्यूशन साइकिल में संशोधन करके झारखंड के सभी जिलों में एनएफएसए अन्तर्गत मार्च 2023 का खाधान वितरण हेतु दिनांक 20 अप्रैल 2023 तक समय अवधी को विस्तार किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी सह एमओ सुश्री निधि रजवार ने बताया कि कार्डधारियों को मार्च महीने का राशन 20 अप्रैल तक मिल पाएगा।